हल्द्वानी: परिवार में हुआ विवाद, महिला ने लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसे पति ने फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बताया जाता है कि कालीचौड़ घुड़दौड़ा रामपुर रोड निवासी कृष्ण चंद्र यहां अपनी पत्नी नीलम (45), बच्चों और मां के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह कृष्ण चंद्र किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान परिवार में कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज नीलम अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली।

सुबह 8 बजे के करीब कृष्ण चंद्र वापस लौटा और अपने कमरे में पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए। सामने पत्नी का शव लटक रहा था। आनन-फानन में उसने शव को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

संबंधित समाचार