बरेली: शराब के नशे में मारपीट करने वाले दोनों सिपाही निलंबित
बरेली, अमृत विचार। शराब के लिए रुपये मांगने के दौरान मारपीट कर एक दूसरे का सिर फोड़ने वाले दोनों सिपाहियों को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने वाला सिपाही भी शराब के नशे में पाया गया।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामू सिंह ने कोतवाली में दूसरे सिपाही अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह बेटी को दवा दिलाने चौपुला की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक मोटर मैकेनिक की दुकान पर उन्हें सिपाही अमित मिल गया। वह शराब के नशे में थे और उन्हें रोक लिया। वह शराब के लिए रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इन्कार करने पर मारपीट और पथराव किया। जिससे उनके कान और सिर में गंभीर चोट लग गई। मामले में जब सिपाही रामू सिंह का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई।
ये भी पढे़ं- बरेली: नौ महला में दम तोड़ रहे सफाई के दावे, नालियां गंदगी से चोक
