कांग्रेस ने जासूसी मुद्दा राज्यसभा में उठाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को राज्यसभा में अनेक वरिष्ठ नेताओं के जासूसी किए जाने के आरोपों का मुद्दा उठाया और इसकी वास्तविकता का पता लगाने की मांग की। वेणुगोपाल ने शून्यकाल के दौरान कहा कि मीडिया में चीन की एक कम्पनी द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष, सांसदों, मुख्यमंत्रियों, सेना के अधिकारियों …

नई दिल्ली। कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को राज्यसभा में अनेक वरिष्ठ नेताओं के जासूसी किए जाने के आरोपों का मुद्दा उठाया और इसकी वास्तविकता का पता लगाने की मांग की।

वेणुगोपाल ने शून्यकाल के दौरान कहा कि मीडिया में चीन की एक कम्पनी द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष, सांसदों, मुख्यमंत्रियों, सेना के अधिकारियों और उद्योगपतियों के डाटाबेस लिये जाने की खबर आई है। उन्होंने इस मामले पर चिन्ता व्यक्त की और कहा कि सरकार को इसे संज्ञान में लेना चाहिये।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार जासूसी की सत्यता की जांच कराये। इस दौरान कांग्रेस के ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किये जाने पर जोर दिया और कहा कि बच्चों को गणित और विज्ञान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जानी चाहिये जिससे कमजोर छात्रों का विकास हो।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर चुनाव, जनगणना तथा कई अन्य कार्यो का बोझ होता है । असम गण परिषद के विरेंद्र प्रसाद वैश्य ने असम के बागजान में गैस रिसाव का मुद्दा उठाया और कहा कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हुए हैं ।

संबंधित समाचार