लखनऊ : सीबीआई ने घूसखोरी में सीजीएसटी के चार कर्मियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिश्वत ली 25 हजार, तलाशी में मिले पांच लाख रुपये और संदिग्ध दस्तावेज

लखनऊ, अमृत विचार। सीबीआई ने शुक्रवार को 25 हजार रूपये की घूसखोरी में सीजीएसटी के चार कर्मियों को किया गिरफ्तार किया है। इनमें जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क प्रभाग, जीएसटी भवन, अलीगढ़ के दो अधीक्षक, एक निरीक्षक एवं एक कर सहायक है।

सीबीआई के मुताबिक एलआईसी में एक एजेंट ने शिकायत की कि उसके नाम पर कोई भी फर्म कभी भी जीएसटी में पंजीकृत नहीं है, लेकिन उसे वर्ष 2021 से सीजीएसटी विभाग से लगातार नोटिस मिल रहा। इसमें 1,70,981 रुपये मांगी गई है। इस बाबत जब वह सीजीएसटी कार्यालय में गया और दो कर्मचारियों से मुलाकात की। उन दोनों ने नोटिस को समाप्त करने के लिए रिश्वत के रूप में तीस हजार रूपये की मांग की। सीबीआई ने इस शिकायत के आधार पर सीजीएसटी, अलीगढ़ के दो कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

इसको लेकर शुक्रवार को सीबीआई ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता ने सीजीएसटी कार्यालय के कर सहायक को 25 हजार रूपये दिए। बाद में कर सहायक ने यह पैसा एक निरीक्षक को सौंप दिया। इस बीच सीबीआई टीम पहुंच गई। जांच के दौरान दो अधीक्षक, एक निरीक्षक एवं एक कर सहायक को पकड़ लिया और घूस की रकम भी बरामद कर लिया। उसी बीच उनके परिसरों में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान लगभग पांच लाख रुपये नकद एवं कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले।

ये भी पढ़ें -अयोध्या की कामाख्या धाम चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार