भारत एक महत्वाकांक्षी राष्ट्र, अगले 25 साल में यह शीर्ष तीन देशों में शामिल होगा: धर्मेंद्र प्रधान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पुणे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भारत को एक महत्वाकांक्षी देश बताया और कहा कि यह अगले 25 साल में वैश्विक मामलों का केंद्र बन जाएगा तथा दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल होगा। प्रधान यहां नए सिम्बायोसिस ईशान्या भवन का उद्घाटन करने आए थे। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा, ‘‘अगले 25 वर्ष में भारत वैश्विक मामलों के केंद्र में होगा। हमारा देश दुनिया के शीर्ष तीन देशों में होगा...भारत एक महत्वाकांक्षी देश है।

’’ पुणे के बारे में बात करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘पुणे विचारों और नवाचारों का शहर है। समृद्ध इतिहास वाला यह शहर शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में हमेशा शीर्ष पर रहता है। यह वैश्विक शहर शिक्षा का केंद्र है।’’ उन्होंने कहा कि हमें हमेशा यह सोचना चाहिए कि शिक्षा से हमारे देश और समाज को कैसे फायदा हो सकता है, न कि यह सोचना चाहिए कि कितना पैसा और क्या पैकेज कमाया जा सकता है। प्रधान ने यह भी कहा कि गुणात्मक आर्थिक विकास एक चुनौती है। 

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी ने की आतंकी हमलों की निंदा, कहा- कठिन घड़ी में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं

 

संबंधित समाचार