बहराइच: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज, बहराइच। जिले के ग्राम मुन्नासिंहपुरवा गांव के निकट विशेश्वरगंज इकौना रोड पर अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार भाई बहन को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई बहन घायल हो गए। जिन्हे आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी विशेश्वरगंज  इलाज के लिए भेजा गया। 

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में ग्राम बनिया गांव पयागपुर निवासी सलमान (18) अपनी बहन आफरीन (19) को बैठाकर बाइक संख्या यूपी 40 एक्स 0365 से इलाज के लिए इकौना जा रहे थे। इकौना की तरफ से आ रही अनियंत्रित बोलेरो संख्या यूपी 40 एवी 7936 ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि ब्रेक लेने से बोलरो का टायर फट गया। दोनो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी विशेश्वरगंज पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें: ICC World Cup 2023 LIVE : 119 पर आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन लौटी, जडेजा ने स्मिथ-लाबुशेन-कैरी को किया आउट

संबंधित समाचार