बरेली: संविधान की रक्षा करना देश के नागरिकों का परम कर्तव्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के नवाबगंज के तिरंगा शाखा प्रमुख इंजीनियर जनक प्रसाद ने ग्राम मुड़िया तेली में तिरंगा शाखा आयोजित की। रुहेलखंड प्रांत की उपाध्यक्ष एवं पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एड. सुनीता गंगवार ने कहा कि एक देश को चलाने और देश की व्यवस्थाएं करने के लिए संविधान में ही व्यवस्था है जो हमें हमारे अधिकार दिलाता है। 

कहा जैसे हम राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देते हैं इसी तरह अपने संविधान को सम्मान देना चाहिए। संविधान की ताकत में कमजोरों को शिक्षा, समानता, न्याय पाने का अधिकार और संपत्ति रखने का अधिकार दिया है। इसलिए संविधान की रक्षा करना देश के नागरिकों का परम कर्तव्य है। जनक प्रसाद ने कहा कि हमें अपने अमर शहीदों को याद करना चाहिए। तिरंगा शाखा का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को उन शहीदों के बलिदान व योगदान को बताना है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अंतिम सात दिन में 20 लाख कीमत के दो हजार के नोट जमा हुए

संबंधित समाचार