भदोही में सीएम योगी ने कारपेट एक्सपो में देखे स्टाल, बोले - दुनिया देख रही हमारा पोटेंशियल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां लगे देशभर के कारीगरों के स्टालों पर लगे उत्पादों का अवलोकन किया। सीएम योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हमारा पोटेंशियल अपनी पहचान बना रहा है। सीम योगी ने कहा कि भदोही का कालीन आज नए संसद भवन की शोभा बढ़ा रहा है और इस बात का जिक्र खुद प्रधानमंत्री मोदी ने नई संसद के उद्घाटन पर किया था। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में कामगारों को प्रशिक्षित कर उनके उत्पादों को वैश्विक मंच दिलाया जा रहा है। 

सीएम योगी ने कहा कि अभी हाल ही में 21 सितम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन किया था। इस एक्सपो में दुनियाभर से आये व्यापारियों और देशों के प्रतिनिधियों ने हमारे उत्पादों को सराहा। आज यूपी के बने उत्पाद विदेशों में घरों की शोभा बने हैं। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के विजन अनुरूप हमारी सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कामगारों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान के जरिये आर्थिक सहायता देकर नई और आधुनिक तकनीक से उन्हें प्रशिक्षित कर उनके उत्पादों की ब्रांडिंग की जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि इसके जरिये बीते 4 वर्षों में यूपी का एक्सपोर्ट तकरीबन 250 गुना बढ़ा है। 

कारपेट एक्सपो में तकरीबन 60 से ज्यादा देशों के निर्यातक और उद्यमी पहुंचे हैं। एक्सपो में 250 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को व्यापार का हब बनाने की तरफ अग्रसर हैं। इसके लिए कामगारों को प्रोत्साहन हमारी सरकार हर स्तर पर देने का काम कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि इसके पहले भी प्रदेश में हुनर की कोई कमी नहीं थी,लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस तरफ ध्यान देने की कोई जरूरत ही नहीं समझी। 

ये भी पढ़ें -  लखनऊ निदेशालय पर शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग - निशातगंज पुल पर लगा भीषण जाम 

संबंधित समाचार