मासूम बहनों की हत्या का मामला: कोई और नहीं बड़ी बहन निकली कातिल, दोनों को फावड़े से काट डाला, ये वजह आ रही सामने
इटावा में बड़ी बहन ने ही छोटी दो बहनों की हत्या की थी।
इटावा में बड़ी बहन ने ही दो छोटी बहनों की फावड़े से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इटावा, अमृत विचार। इटावा में दो सगी बहनों की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। हत्या करने कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन ही निकली। पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया।एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बड़ी बहन ने पूछताछ के दौरान घटना को अंजाम देने की बात कबूल ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ अर्मायादित हुआ था, जिस कारण ही लड़की ने वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ की जा रही है, जल्द ही कारण स्पष्ट किया जाएगा।
यह है पूरा मामला
इटावा जिले में बलरई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार शाम दो मासूम बहनों की घर के अंदर ही धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। गांव निवासी जयवीर के तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं। रविवार शाम जयवीर और बेटे खेतों में काम कर रहे थे। अंजली (18), सुरभी (7) और रोशनी (5) घर पर अकेली थीं।
शाम करीब पौने छह बजे छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर खेत से चारे का गट्ठर लगाने चली गई। करीब 10 मिनट बाद आई, तो बहनें नजर नहीं आईं। अंदर कमरे में जाकर देखा, तो खून से लथपथ दोनों की गर्दन कटे शव पड़े दिखे। पर हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
