कंबोडिया में Bird flu से दो लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नोम पेन्ह। पूर्वी कंबोडिया में बर्ड फ्लू वायरस से स्वे रिएंग प्रांत के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जो इस साल अब तक देश में एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा से से दूसरी मौत है। स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि सात अक्टूबर को उस व्यक्ति में एच5एन1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। उसकी मृत्यु से पहले उसके और उसके पड़ोसियों की लगभग 50 मुर्गियां मर गईं।

 बाद में इन मृत मुर्गियों को खाने के लिए ग्रामीणों के बीच बांट दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि उनके अधिकारी संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहे हैं और किसी भी संदिग्ध मामले या पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कर रहे हैं।” स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बर्ड फ्लू अभी भी लोगों, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से बीमार या मृत मुर्गे न खाने का आग्रह किया है।

 वर्ष 2003 से अब तक, इस वायरस से दक्षिण पूर्व एशियाई देश में करीब 58 संक्रमित मामले पाए गए हैं और 39 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एच5एन1 इन्फ्लूएंजा एक फ्लू है जो आम तौर पर बीमार मुर्गियों के बीच फैलता है, लेकिन कभी-कभी यह मुर्गी से मनुष्यों में भी फैल सकता है।

ये भी पढ़ें:- हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर Claudia Goldin को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

संबंधित समाचार