काशीपुर: टोल प्लाजा मैनेजर पर अपशब्द बोलने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले युवक ने मैनेजर द्वारा फ़ोन पर उसके गांव की महिलाओं के लिए अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी टोल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू निवासी धर्मेंद्र कुमार ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। उसको हल्दुआ साहू बाबर खेड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों को रोकने का काम टोल प्लाजा मैनेजर पंकज दुबे द्वारा दिया गया था।

वहां उसने लगभग 11 दिन काम किया। उसके बाद उसने एक दिन मैनेजर पंकज दुबे को फोन लगाया, तो वह गांव की महिलाओं के बारे में अपशब्द बोलने लगा। उसकी बातों को जब उसने गांव वालों को बताया तो गांव वाले काफी आक्रोशित हो गए। क्यों कि टोल प्लाजा पर आसपास के गांव की महिलाएं भी काम करती हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी टोल प्लाजा मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार