बरेली: त्योहार पर मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
बरेली जंक्शन से होकर गुजरेंगे चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। त्योहार पर ट्रेनों के अंदर लंबी वेटिंग को देखते हुए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जिसमें गोरखपुर, चंडीगढ़, जम्मूतवी, वाराणसी आदि स्टेशनों को जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेल प्रशासन ने अभी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की जानकारी दी है। इनका ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा। इससे त्योहार पर घर जाने वालों को राहत मिलेगी।
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल चंडीगढ़ स्टेशन से 2 से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार रात को 23:15 बजे चलकर बरेली जंक्शन सुबह 7:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात को 22:05 बजे चलकर बरेली जंक्शन अगले दिन सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी। 04530 भटिंडा-वाराणसी स्पेशल प्रत्येक रविवार, बुधवार को 5 से 29 नवंबर तक भटिंडा स्टेशन से शाम 20:55 बजे चलकर बरेली जंक्शन अगले दिन सुबह 07:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04529 वाराणसी भटिंडा स्पेशल प्रत्येक सोमवार गुरुवार 6 से 30 नवंबर तक वाराणसी स्टेशन से रात 20:40 बजे चलकर बरेली जंक्शन अगले दिन सुबह 05:36 बजे पहुंचेगी। 04646 जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल जम्मूतवी से प्रत्येक गुरुवार 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक जम्मूतवी से तड़के 05:45 बजे चलकर शाम को 19:21 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में 04645 बरौनी- जम्मूतवी स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक बरौनी से 15:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:05 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना जंक्शन स्पेशल प्रत्येक बुधवार को फिरोजपुर कैंट से 13:25 बजे चलकर देर रात 02:25 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04677 पटना जंक्शन से प्रत्येक गुरुवार को शाम 18:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना के व्यापारियों की फड़-ठेले वालों से फिर ठनी, दुकानें बंद कर धरने पर बैठे
