बरेली: परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर में होंगे सिर्फ पांच प्रश्नपत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली कॉलेज में प्राचार्य ने बैठक कर विभागाध्यक्षों को दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने सोमवार को भी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के कई विषयों के पाठ्यक्रमों में पांच तो किसी में छह पर्चे हैं। इसकी वजह से छात्रों को दिक्कत हो रही है। विश्वविद्यालय ने इस समेस्टर में पाठ्यक्रम के अनुसार सिर्फ पांच प्रश्नपत्र रखने के ही निर्देश दिए हैं। इन्हीं पांच में से एक प्रयोगात्मक और मौखिकी होगा। उन्होंने कहा कि विभाग अपने स्तर से छात्रों को इसकी जानकारी दें ताकि फार्म भरने में दिक्कत न हो। 

इसके अलावा बैठक में कॉलेज की अनुशासन व्यवस्था पर पूछा गया तो चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने और अधिक मुस्तैदी की बात कही। कक्षाओं की मरम्मत जल्द ही प्रबंध समिति से विमर्श कर कराने का आश्वासन प्राचार्य ने दिया। सेमेस्टर सिस्टम में आंतरिक असेसमेंट को लेकर होने वाली मिड टर्म परीक्षा में आने वाली परेशानी के समाधान के लिए दूसरे विषयों की शिक्षकों और शोध छात्रों से सहयोग लेने के लिए कहा गया। पुराने पाठ्यक्रम वाले स्नातक तृतीय वर्ष के छूटे विद्यार्थियों के प्रवेश पर भी शीघ्र ही नीति तय की जाएगी। बैठक में ची परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीनम सक्सेना, प्रो. राजेंद्र सिंह, प्रो. वीपी सिंह और सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: घर से मीटर बरामद होने के मामले में जेएमटी निलंबित

संबंधित समाचार