कौशांबी: धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश, नौ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के महुलीतीर गांव में गैर कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने आज 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों से सूचना मिली कि महुली तीर गांव में शिव शंकर के मकान में कुछ लोगों द्वारा आसपास के भोले भाले लोगों को गुमराह करके उनकी बीमारी ठीक करने और समस्याओं को सुलझाने का लालच व प्रलोभन देकर तथा चमत्कार की बात कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

इस सूचना पर सैनी पुलिस महुली तीर गांव पहुंचकर शिव शंकर के मकान में छापा मार कर शिव शंकर झूरी, वीरेंद्र चिंगा, बृजेश, चक्रधारी निवासी मालक निंदूरा पवन कुमार निवासी टेढ़ी मोड़ अरुण कुमार निवासी चौरा को गिरफ्तार कर सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:-मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि आज, अखिलेश यादव समेत पार्टी के दिग्गज नेता सैफई में में देंगे श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार