मुरादाबाद : नहाते वक्त नर्स का कांस्टेबल ने बनाया वीडियो, आहट मिलते ही युवती ने किया शोर...जानिए फिर क्या हुआ?
जिला अस्पताल के आवासीय कॉलोनी में घटना स्तर पर जांच करते पुलिस अधिकारी
मुरादाबाद। मुरादाबाद में जिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स ने पड़ोसी नर्स के सिपाही पति पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पड़ोस वाले सरकारी क्वार्टर में रहने वाली नर्स का पति पुलिस विभाग में सिपाही है। मंगलवार सुबह जब वह नहा रही थी तभी उसने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बना ली।
नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का एहसास होने पर नर्स ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग जुटे तो सिपाही के मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दी गई। नर्स की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी कांस्टेबल अपने क्वार्टर में ताला लगाकर भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : टीएमयू से निकाले गए कर्मी ने ही कुलाधिपति के पीआरओ को किया था अगवा
