अयोध्या : अफसरों के ऑफिस,आवास समेत कई इलाकों में 8 घंटे नहीं आएगी लाइट, जानिए अपने मोहल्ले की भी टाइमिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दुर्गा पूजा और नवरात्रि को लेकर सिविल लाइन उपकेंद्र में होने वाले अनुरक्षण कार्य के चलते बुधवार को आला अधिकारियों के आवास और दफ्तरों समेत कई इलाकों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। 
  
इसे लेकर मध्यांचल विघुत वितरण निगम की ओर से सूचना जारी की गई है। सिविल लाइन में कई माननीय व अफसरों के आवास और दफ्तर होने के चलते होने वाली इस असुविधा के लिए खेद भी जताया गया है। विघुत वितरण निगम खंड प्रथम के अधिशासी अभियन्ता प्रदीप कुमार वर्मा की तरफ से मंगलवार को इसकी सूचना दी गई है। जारी सूचना में कहा गया आगामी पर्वों की दृष्टिगत  11 अक्टूबर को विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन के स्विच यार्ड एवं कंट्रोल रूम में अनुरक्षण कार्य व सीटी बदलने का कार्य कराया जाना है। जिस कारण दिनांक बुधवार सुबह 10 से सायं 5 बजे तक सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले संबंधित समस्त क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। 

इन क्षेत्रों में आज गुल रहेगी बिजली आपूर्ति 
सूचना के अनुसार रोडवेज, सिविल लाइन, रिकाबगंज, झारखंडी, सहादतगंज, मौदहा, मंडलायुक्त कार्यालय एवं आवास, जिलाधिकारी आवास, कलेक्ट्रेट परिसर, कचहरी परिसर, जज कॉलोनी, तहसील परिसर, विकास भवन, पुलिस लाइन जेल परिसर आदि अन्य क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।


ये भी पढ़ें - गाजियाबाद में महिला और ट्रैफिक दारोगा के बीच मारपीट, चप्पल से की पिटाई - देखें Video

 

संबंधित समाचार