अमेठी में CM योगी का दौरा प्रस्तावित,आईजी और कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 13 अक्टूबर को अमेठी के संभावित दौरे को लेकर कमिश्नर और आईजी मंगलवार को अमेठी पहुंचे। जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। अमेठी में चल रहे सांसद खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद स्मृति ईरानी के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई बड़े भाजपा नेताओ के अमेठी आने की संभावना जताई जा रही है।

जिले में केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी के पहल पर खेलेगा युवा जीतेगी अमेठी के तहत सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन पिछले कई दिनो से चल रहा है। 12 अक्टूबर को प्रतियोगिता का समापन होगा और 13 अक्टूबर को विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी आएंगे।

मुख्यमंत्री के साथ अमेठी सांसद स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अमेठी के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव समेत कई भाजपा नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन गौरीगंज के कौहार खेल मैदान पर होगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अयोध्या मंडल के आईजी और कमिश्नर मंगलवार को अमेठी पहुँचे उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया है ।

ये भी पढ़ें -वाराणसी में 75 फीट का रावण का पुतला हो रहा तैयार, विजयदशमी पर एक घंटे होगी आतिशबाजी

संबंधित समाचार