वाराणसी में 75 फीट का रावण का पुतला हो रहा तैयार, विजयदशमी पर एक घंटे होगी आतिशबाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। विजयदशमी पर बनारस में इस बार जोरदार आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बरेका में 75 फीट का रावण का पुतला तैयार हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी यह जिले का सबसे बड़ा पुतला होगा। इस बार 24 अक्टूबर को काशीवासी मिलकर दशहरा के पर्व को धूमधाम से मनाएंगे। बरेका दशहरा मेला में तकरीबन एक घंटे तक अद्भुत आतिशबाजी का नजारा देखने को भी मिलेगा। 

24 अक्टूबर को होने वाले आयोजन के लिए कारीगर सुबह से शाम तक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले को आकार देने में लगे हुए हैं। कुंभकर्ण 65 और मेघनाद का पुतला 60 फीट ऊंचा होगा। इस बार दशहरा के मौके पर बनारस का सबसे बड़ा रावण का पुतला बरेका में जलाया जाएगा। साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी होंगे।10 सिर वाले दशानन को बहुत सुंदरता के साथ तैयार किया जाएगा, इसके लिए कारीगर पूरा दिन जुटे हुए हैं। कारीगर सुबह 8 बजे से पुतले के निर्माण में लग जाते हैं और यह सिलसिला रात 9 बजे तक चलता रहता है। दोपहर के समय कारीगर खाना खाने के लिए अपने काम को थोड़ी देर रोकते हैं और फिर उसके बाद पुतले के निर्माण कार्य में लग जाते हैं। 

मंडुआडीह निवासी कारीगर शिवनाथ बताते हैं कि यहां पर बनारस का सबसे बड़ा रावण का पुतला तैयार किया जाता है। सुबह से वह अन्य कारीगरों के साथ मिलकर पुतलों के निर्माण कार्य में लग जाते हैं। शिवनाथ बताते हैं कि रावण का मुंह बनकर तैयार हो गया है। 


ये भी पढ़ें -मुख्यमंत्री योगी ने 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्टों को बांटे नियुक्ति पत्र 

संबंधित समाचार