Unnao News: विवाद के बाद छोटे भाई ने लगाई फांसी, आहत बड़ा भाई भी फंदे से झूला, फिर हुआ ये, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
उन्नाव में छोटे भाई के फांसी लगाने के बाद बड़ा भी फंदे से झूल गया।
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में विवाद के बाद छोटे भाई ने फांसी लगा ली। इससे आहत बड़ा भाई भी फंदे से लटक गया। हालांकि बड़े भाई को बचा लिया गया।
उन्नाव, अमृत विचार। बिहार थानांतर्गत मेडिकल स्टोर खोलने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। जिसके बाद छोटे भाई ने घर के ऊपरी मंजिल में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। भाई की मौत से आहत बड़े भाई ने भी फांसी लगा ली। नौकर के शोर मचाने पर परिजनों ने उसे बचा लिया।
