मुरादाबाद : जयंती पर लोकनायक जयप्रकाश को सपाइयों ने किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महान नायक  समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर नमन कर श्रध्दांजलि दी। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जैसे लोग  सदियों में जन्म लेते हैं और जनकल्याण के लिए अपना जीवन को समर्पित  करते हैं। 

कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भाजपा सरकार द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके नाम पर बने स्मारक पर  ताला लगाना अत्यंत निंदनीय है। कार्यक्रम में गजेन्द्र सिंह यादव, वेदप्रकाश सैनी, प्रेम बाबू वाल्मीकि, नाजिम सैफी, उस्मान घोसी,  मुस्लिम चौधरी, महेंद्र सिंह शहजाद सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष : पिता की मौत के बाद अपनों के तानों से विचलित नहीं हुईं दीपा

संबंधित समाचार