अमेठी: करोड़ों के घोटाले में तत्कालीन दो एसडीएम सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुसाफिरखाना, अमेठी। जनपद मुख्यालय के तहसील क्षेत्र के मुसाफिरखाना तहसील से गुजर रहे एनएच-56 मुआवजा वितरण घोटाले का मामला सामने आया है। मामले की जांच वर्षो से चल रही थी। ‌जांच में दो तत्कालीन एसडीएम समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बताते चलें कि एनएच-56 मार्ग में करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगा था जिसकी जांच चल रही थी जिसमें तत्कालीन एसडीएम आरडी राम और अशोक कनौजिया समेत कई अन्य पर मुसाफिरखाना थाने में मुकदमा दर्ज होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

वही मुसाफिरखाना तहसील में एनएच 56 मुआवजा वितरण घोटाले को लेकर शासन सख्त हुआ है। मामले में धारा 418, 409 और 420 के तहत  एफआईआर दर्ज कराई गई है। एनएच 56 मुआवजे वितरण में अधिकारियों पर धांधली पर  यह कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- अपने बच्चे का पिता होने से इंकार करने से अधिक क्रूर कुछ नहीं हो सकता

संबंधित समाचार