उत्तराखंड: पिथौरागढ़ पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री के हवाई अडडे से जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम तक पहुंचने के रास्ते में कई जगह उनका स्वागत करने के लिए कुमांउ के सभी कोनों से सांस्कृतिक दलों को बुलाया गया है । गुंजी में प्रधानमंत्री का ‘रं’ जनजाति के लोगों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाएगा, जहां उन्हें पारंपरिक पगड़ी और शरीर के उपरी क्षेत्र में पहना जाने वाला वस्त्र ‘रंगा’ दिया जाएगा । 

पौने दो बजे जनसभा को करेंगे संबोधित 
‘रं’ कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री को नेपाली व्यापारियों द्वारा मानसरोवर झील से लाया गया पवित्र जल भी भेंट किया जाएगा । गुंजी में स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों से भेंट करने के बाद प्रधानमंत्री अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री करीब पौने दो बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे ।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कुमाऊं का दौरा, विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

संबंधित समाचार