बहराइच : सड़क हादसे में किशोरी की मौत, मां समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के सिकही गांव से ई रिक्शा से घर आ रहे एक परिवार को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी और चालक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर भानपुर निवासी महेश कुमार सिंह ई रिक्शा से पत्नी अंतिमा सिंह, बेटी वैष्णवी सिंह (13), नीतू सिंह (20) पुत्री हरिकेश सिंह, चालक कृष्ण कुमार और एक अन्य के साथ ई रिक्शा से बुधवार सुबह हुजूरपुर क्षेत्र में स्थित नदी में स्नान करने गए थे। सिकही गांव से स्नान कर सभी ई रिक्शा से वापस अपने गांव आ रहे थे। रानीपुर थाना क्षेत्र के क्रांतिकारी गांव के पास सुबह बच्चों को लेने जा रही स्कूली बस ने टक्कर मार दी। जिससे ही रिक्शा सवार लोग घायल हो गए। इनमें चार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

जिला अस्पताल में वैष्णवी और ई रिक्शा चालक कृष्ण कुमार पुत्र रामसुंदर की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया लखनऊ ले जाते समय वैष्णवी सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बालिका के पिता महेश कुमार सिंह के तहरीर पर दुर्घटना का केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। जबकि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -अमेठी : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

संबंधित समाचार