कुशीनगर में मिला मजदूर का शव, शराब पीने का था आदी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। जिले में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक मजदूर का शव टावर के पास खलिहान में मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैसही बाजार में स्थित टावर के पास खलिहान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने शव को देख शोर मचाया और वहां भीड़ जुट गई। मौके पर गांव के लोग भी जुट गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते अहिरौली बाजार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करायी। 

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव मछरगांवा निवासी दरोगा प्रसाद (45) के रुप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था। बुधवार को सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। लेकिन कहीं पता नहीं चला। लोगों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर डॉक्टर हत्याकांड : चिकित्सक की पत्नी से मिलकर सांसद ने व्यक्त की शोक संवेदना

संबंधित समाचार