प्रयागराज: एमबीबीएस की छात्रा का हॉस्टल में फंदे पर लटकता मिला शव, हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। मेडिकल के हॉस्टल में एक एमबीबीएस की छात्रा का शव शुक्रवार को फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस और प्रचार्य भी पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना कर दी। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा अवसाद में थी।

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस की छात्रा श्रुति श्रीवास्तव फंदे पर लटकी मिली। छात्रा सुल्तानपुर जिले के हेमनपुर बलई की रहने वाली है।  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि छात्रा कुछ दिन से अवसाद में थी। एक दिन पहले उसके अभिभावक उससे यहां मिलकर गए थे। छात्रा श्रुति श्रीवास्तव (23) पुत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: बुखार से तपता रहा किशोर, देखने तक नहीं आए चिकित्सक, परिजनों ने काटा हंगामा...

संबंधित समाचार