Hamirpur: सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन के पक्ष में की पोस्ट, पुलिस ने एक आरोपी मौलाना को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन के पक्ष में पोस्ट करने पर दो पर मुकदमा दर्ज।

हमीरपुर में सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन के पक्ष में पोस्ट करने पर दो पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने एक आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस दूसरे की तलाश में जुटी।

हमीरपुर, अमृत विचार। इजरायल पर हुए आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद छिड़े युद्ध में जहां देश का पक्ष स्पष्ट हो गया है। वहीं कुछ लोगों द्वारा लगातार फिलिस्तीन के पक्ष में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर रहे है। कोतवाली मौदाहा पुलिस ने इस मामले में मौलाना सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्तमान समय इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध छिड़ हुआ है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति की पहल की बात कही है। उसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्म पर फिलिस्तीन के सपोर्ट में पोस्ट कर भड़काऊ बयान दे रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भड़काऊ बयान जारी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कस्बे के हैदरिया निवासी आतिफ चौधरी और चौधराना निवासी सुहैल अत्तारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सुहैल अत्तारी को बड़े चौराहे की मस्जिद से जुमे की नमाज़ के बाद हिरासत में ले लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज मामले में कहा है कि इनके द्वारा किया गया कृत्य आपसी सौहार्द खराब करने के प्रयास के साथ ही कस्बे की शांति व्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ने की सम्भावना जताई गई है। जिहाद संबंधित ऐसे नारे जो कानूनी रूप से प्रतिबंधित है सोशल मीडिया से अपने पोस्ट में लिखकर समुदाय विशेष के लोगों को उकसाया गया है।

पवित्र मस्तिष्क अक्सा का हवाला देने के साथ ही अपने गलत इरादे को दर्शाया गया है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़े चौराहे की जामा मस्जिद में शुक्रवार की इमामत करने वाले मौलाना अत्तारी को गिरफ्तार कर दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 153 ए, 505/2 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। उधर कस्बे की सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस की खासी चहल पहल रही और सतर्कता बरती जा रही है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता