रुद्रपुर में दो क्रय केंद्रों पर हुई 230 कुंतल धान की खरीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शनिवार को अवकाश के बाद भी जिले में क्रय केंद्र खुले रहे। इस दौरान रुद्रपुर के दो क्रय केंद्रों में 230 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जबकि गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र में अब तक धान की खरीद शून्य हुई है।

शनिवार को बिगवाड़ा क्रय केंद्रों पर करीब 180 क्विंटल धान की खरीद हुई है। क्रय केंद्र प्रभारी अभिषेक गोयल ने बताया कि क्रय केंद्र को अभी राइस मिल अलॉट नहीं की गयी है। मंडी परिसर में ही धान रखने की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह तराई विकास संघ के क्रय केंद्र में 50 क्विंटल धान की खरीद हुई है। क्रय केंद्र प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि मिल अलॉट नहीं होने से धान को फिलहाल गोदाम में रखा जा रहा है।

वहीं गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर तैनात वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी ने बताया कि फिलहाल उनके क्रय केंद्र में अभी धान की खरीद नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि धान में नमी की मात्रा अधिक होने से किसान कच्चा आढ़तियों के पास ही धान लेकर पहुंच रहे हैं।

संबंधित समाचार