बाराबंकी: महिला व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली, बड़ी संख्या में जुटे लोग
बाराबंकी। बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए डीएम सत्येंद्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व सीडीओ एकता सिंह की मौजूदगी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए शारदीय नवरात्र पर्व पर मिशन शक्ति के चौथे चरण अभियान का शानदार आगाज रैली निकाल कर किया गया। इस रैली में विभिन्न विभागों के लोग मौजूद रहे।
डीएम सत्येंद्र कुमार झा व अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रिजर्व पुलिस लाइन से मिशन शक्ति के विशेष अभियान चौथे चरण का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। महिला सशक्तिकरण के लिए निकल गई इस रैली में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा पंचायती राज, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण, राजस्व ,महिला कल्याण, सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।
इस रैली में दो पहिया हुआ चार पहिया वाहनों पर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर बैनर व फ्लेक्स लगाए गए थे। इन फ्लेक्स और बैनरों में मिशन शक्ति अभियान,निराश्रित विधवा पेंशन, सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जैसी तमाम योजनाओं को बैनर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के माध्यम से महिला व बालिकाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई । हजारों की संख्या में निकलने वाली मिशन शक्ति रैली पुलिस लाइन से पटेल तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बाल न्याय पीठ की अध्यक्ष बाला चतुर्वेदी सहित चार अन्य महिलाओं व बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद उपेन्द्र रावत, सदस्य विधान परिषद , अंगद कुमार सिंह, एडीएम अरूण कुमार सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व दक्षिणी सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: सरकारी भूमि पर कब्जा चिह्नित कर चलाएं बुलडोजर, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
