सीएम केसीआर रविवार को आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीआरएस का करेंगे घोषणापत्र जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। बीआरएस सूत्रों ने कहा कि राव कल से विधानसभा चुनावों के लिए तेजी से चलाये जाने वाले अभियान की शुरुआत करेंगे और इस क्रम में वह 41 सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि केसीआर सिद्दीपेट जिले के हुस्नाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जो उनके चुनाव अभियान की शुरुआत होगी। मंगलवार देर रात जारी अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार राव 16 अक्टूबर को जनगांव और भुवनागिरी में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे, इसके बाद 17 अक्टूबर को सिरसिला और सिद्दीपेट में बैठकें करेंगे। वह 18 अक्टूबर को जडचेरला और मेडचल में दो बैठकों में हिस्सा लेंगे। 

एक हफ्ते बाद वह 26 अक्टूबर को तीन रैलियों में हिस्सा लेंगे और उनका अभियान नौ नवंबर तक चलेगा। वह नौ नवंबर को गजवेल और कामारेड्डी दोनों क्षेत्रों में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह विधानसभा चुनाव में गजवेल और कामारेड्डी दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस ने प्रचार के मामले में दूसरों से आगे रहने का लाभ उठाते हुए अगस्त में ही 105 उम्मीदवारों की अपनी सूची की घोषणा कर दी थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्टियां अब भी दावेदारों के चयन के चरण में हैं। 

ये भी पढ़ें- तेलंगाना में नौकरी की तैयारी कर रही युवती ने की आत्महत्या, विपक्ष ने बीआरएस सरकार पर साधा निशाना 

संबंधित समाचार