रामनगर: कार्बेट का बिजरानी ओर गर्जिया जोन पर्यटकों से हुआ गुलजार
रामनगर, अमृत विचार। लगभग साढ़े तीन माह बाद फिर से कार्बेट का बिजरानी एवम गर्जिया पर्यटन जोन पर्यटकों से गुलजार हो उठा। इससे पहले तीस जून को यह दोनों गेट बरसात के कारण बन्द किये जा चुके थे।
रविवार को बिजरानी जोन का शुभारम्भ भाजपा नगर अद्यक्ष मदन जोशी एवं डॉ धीरज पांडेय, निदेशक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जब कि गर्जिया जॉन का शुभारंभ ईडीसी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत एवं गोविंद बल्लभ जोशी, उपराजिक द्वारा किया गया। इस दौरान पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया और काफी रोमांचित भी दिखे।
बिजरानी जोन के अंतर्गत कीचार रोड और जीरो पॉइंट वाच टावर के पास पर्यटकों को वनराज (बाघ) का दीदार हुआ। बाघ का दीदार होने से पर्यटक काफी रोमांचित दिखाई दिए। पहले दिन बिजरानी और गर्जिया जोन में सुबह और शाम की पाली में 30-30 वाहनों ने प्रवेश किया।
