बहराइच: तेंदुए के हमले में सगी बहनें हुईं घायल, धान की कटाई करने के दौरान जंगली जीव ने किया हमला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा रेंज के डल्लापुरवा गांव में रविवार शाम को खेत में धान की कटाई कर रही बहनों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। खेत में मौजूद आने लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है।

बहराइच वन विभाग के नानपारा रेंज से सटे गांव में तेंदुए का हमला रुक नहीं रहा है। तीन दिन पूर्व तेंदुए के हमले में एक किशोर की मौत हो गई थी। अब उसी गांव से सटे ग्राम पंचायत डल्लापुरवा के मजरा तेलियनपुरवा निवासी भोले रविवार को खेत में लगे धान की कटाई कर रहा था। साथ में उसकी बेटी अनीशा व ममता भी धान कटवाने में सहयोग कर रहीं थी।

शाम को चार बजे के आसपास जंगल से निकलकर तेंदुआ आ गया। तेंदुआ ने धान की कटाई कर रही सगी अनीशा पर हमला कर दिया। बचाने दौड़ी ममता पर भी हमला कर दिया। तेंदुए को खेत में देख अन्य लोग दौड़े। सभी ने हांका लगाते हुए शोर मचाया। जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। घायलों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सिंगापुर माल के सामने बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

संबंधित समाचार