सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के बेहट थाना इलाके में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया जबकि उसकी 21 वर्षीय बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घानाखेड़ी निवासी मोहीन (24) अपनी बहन रहमानी के साथ रविवार देर शाम बाइक से बेहट थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुरा से वापस लौट रहे थे, तभी ताजपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गयी।

जैन ने कहा कि इस टक्कर से बाइक सवार मोहीन और रहमानी, दोनों ही घायल हो गये। जैन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी, जहां उपचार के दौरान रहमानी की मौत हो गयी और मोहीन का उपचार अभी चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:-Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए सिपाहियों के परिजनों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

संबंधित समाचार