AUS vs SL World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कमाल, श्रीलंका 209 रन पर ऑलआउट...मिला आसान टारगेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजेपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 210 रन का टारगेट दिया है। टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंकाई टीम की ओर से पथुम निसांका ने 61 और कुसल परेरा ने 78 रन बनाए। इन दोनों के अलावा, चरिथ असलंका ने 25 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से एडम जम्पा ने 4 विकेट विकेट हासिल किए। कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को दो-दो विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल को भी एक सफलता मिली।

बारिश के कारण रुका खेल
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। शाम 4:42 बजे श्रीलंकाई पारी में 32.1 ओवर्स डले थे कि बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद शाम 5:10 पर खेल दोबारा शुरू हुआ।


ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

श्रीलंका की प्लेइंग-11: पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालगे, महीष तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

ये भी पढे़ं : AFG Vs ENG : अफगानिस्तान की जीत के बाद मुजीब के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगा नन्हा फैन, दिल छू लेगा VIDEO

 

संबंधित समाचार