रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को स्वामी प्रसाद ने बताया धोखा, भड़का संत समाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इस बार दीपोत्सव के बाद नए वर्ष के आगमन के साथ एक बार फिर अयोध्या ही नहीं दुनियाभर के सनातनधर्मी जश्न मनाने वाले है। मकर संक्रांति के बाद जनवरी 2024 में फिर दीपमाला सजाई जाने वाली है। क्योंकि राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होने वाले है। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है लोगों में उत्साह भी हिलोर लेने लगा है।

ऐसे में एक बार फिर अपनी विवादित टिप्पणियों से सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर ऐसे ही बयानों को लेकर चर्चा में हैं। दरसअल इस बार उन्होंने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धोखा बता दिया है। राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के एक कार्यक्रम में रामायण की एक चौपाई पढ़कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो विवादित बयान दिया उसने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। 

सपा महासचिव ने कहा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का ढोंग रचकर युवाओं और देश के लोगों को ठगने का काम सरकार कर रही है। साफ है भाजपा पर हमलावर स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या और श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर टिप्पणी कर एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। इस बार सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य खुद तो विवादों में फंस ही गए हैं साथ ही उन्होंने पार्टी पर भी हमला बोलने का नया मौका मुहैया करा दिया है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: तेज हवाओं और बारिश ने बदला राजधानी का मौसम, छाया अंधेरा

संबंधित समाचार