SA vs NED World Cup 2023 : साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, नीदरलैंड को पहली जीत की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धर्मशाला। आईसीसी विश्वकप 2023 में आज यानी मंगलवार 17 अक्टूबर को नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

टॉस 1:30 बजे होना था, लेकिन  खराब मौसम के कारण दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच विश्व कप के मैच में अभी तक टॉस नहीं हो सका। हल्की बारिश के कारण मैदान गीला है और आगे भी बारिश का अनुमान है। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले दोनों मैच जीते हैं जबकि नीदरलैंड ने दोनों मैच हारे हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, जेराल्ड कूट्जी और लुंगी एनगिडी।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, रूलोफ वान डर मेर्व, लॉगन वान बीक, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन।

ये भी पढ़ें  : ICC World Cup 2023 : कप्तान रोहित शर्मा भारत को दिला सकते हैं तीसरा विश्व कप, रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी

संबंधित समाचार