कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने चुनाव कोर कमेटी की बैठक के बाद आज छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

इससे पहले कांग्रेस ने गत रविवार को 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। दूसरी सूची के मुताबिक राज्य की हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली सीटों में रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा , रायपुर शहर पश्चिम से विकास उपाध्याय , रायपुर शहर महंत रामसुंदर दास , दुर्ग शहर से अरण वोरा , बिलासपुर से शैलेष पांडेय , रायगढ़ से प्रकाश शक्रजीत नायक , कोटा से अटल श्रीवास्तव , बेलतरा से विजय केशरवानी और जगदलपुर से जितिन जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें- कल महाराष्ट्र जाएंगे पीएम मोदी, प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल केन्द्रों का करेंगे शुभारंभ

संबंधित समाचार