बरेली: होंडा कंपनी के नकली पार्ट्स बेच रहा था दुकानदार, पुलिस के हत्थे चढ़ा
बरेली, अमृत विचार। बाइक के पार्ट्स को हांडा कंपनी का लोगो लगाकर बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की सूचना पर हिरासत में लिया। दुकान से बड़ी मात्रा में नकली पार्ट्स भी बरामद किए हैं। पुलिस पार्ट्स की गिनती के बाद रिपोर्ट दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: इजरायल-फिलिस्तीन के युद्ध को लेकर धार्मिक टिप्पणी... बिगड़े हालात, 200 लोगों पर FIR
चंडीगढ़ निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह हांडा कंपनी में अधिकारी हैं। उन्हें सूचना मिली कि हरुनगला निवासी एक व्यक्ति हांडा कंपनी के नकली पार्ट्स बेच रहा है। वह बरेली पहुंचे और पार्ट्स बेचने की सत्यता को परखा। इसके बाद पुलिस के साथ वह आरोपी की दुकान पर पहुंचे और बड़ी मात्रा में हांडा कंपनी के नकली पार्ट्स बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं देर रात तक पकड़े गए पार्ट्स की गिनती चलती रही। सुशील कुमार ने बताया कि वह कॉपीराइट एक्ट के तहत थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। इंस्पेक्टर बारादरी हिमांशु निगम ने बताया कि पकड़े गए पार्ट्स की गिनती हो रही है। शिकायती पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: रामगंगा स्टेशन पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, बड़ा हादसा होने से टला
