AUS vs PAK World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 368 रनों का टारगेट, डेविड वॉर्नर-मिचेल मार्श ने जड़े शतक...शाहीन अफरीदी का 'पंजा'

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

बेंगलुरू। आईसीसी विश्वकप 2023 में शुक्रवार को खेले जा रहे 18 मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 367 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 368 रनों का टारगेट मिला है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने 163 और मिचेल मार्श ने 121 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन आफरीदी ने पांच खिलाड़ियों को आउट किया।

  • पहला विकेट: मिचेल मार्श (121) आउट शाहीन आफरीदी 
  • दूसरा विकेट: ग्लेन मैक्सवेल (0) आउट शाहीन आफरीदी 
  • तीसरा विकेट: स्टीव स्मिथ (7) आउट उसामा मीर 
  • चौथा विकेट: डेविड वॉर्नर (163) आउट हारिस रऊफ 
  • पांचवां विकेट: जोश इंग्लिस (13) आउट हारिस रऊफ 
  • छठा विकेट: मार्कस स्टोइनिस (21) आउट शाहीन आफरीदी 
  • सातवां विकेट: मार्नस लाबुशेन (8) आउट हारिस रऊफ 
  • आठवां विकेट: मिचेल स्टार्क (2) आउट शाहीन आफरीदी 
  • नौवां विकेट: जोश हेजलवुड (0) आउट शाहीन आफरीदी

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ। 

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड। 

ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : भारत के वर्ल्ड कप अभ‍ियान को झटका, धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या

संबंधित समाचार