हवाई शक्ति को मजबूत बनाने के इरादे से दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगी भारतीय वायुसेना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के शीर्ष कमांडर राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और भारत की समग्र वायु शक्ति को बढ़ाने के तरीकों पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए अगले सप्ताह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शिखर-सम्मेलन के दौरान चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर सुरक्षा हालात की व्यापक समीक्षा किए जाने की भी संभावना है। 

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के कमांडरों की यह कॉन्फ्रेंस 26 और 27 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान सहित अन्य शीर्ष अधिकारी इस मौके पर कमांडरों को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सम्मेलन में कमांडर अपनी लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य के लिए भारतीय वायुसेना की योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान उनके (कमांडरों के) नई प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर व्यापक विचार-विमर्श किए जाने की भी संभावना है। 

ये भी पढे़ं- न्यूजक्लिक मामला: पुरकायस्थ और चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ी

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात