मुरादाबाद: छापेमारी कर कुट्टू का आटा व साबूदाना जांच के लिए भेजा
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने दशहरा में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री व रोक लगाने के क्रम में शुक्रवार को कटघर व जीएमडी रोड क्षेत्र में दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने कुट्टू का आटा व साबूदाना आदि का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मेसर्स रिलायंस रिटेल लिमिटेड कटघर के सामने की दुकान से साबूदाना और जीएमडी रोड स्थित एक दुकान से कुट्टू के आटा का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा।
सहायक आयुक्त राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहार पर दुकानदार मिलावट न कर पाएं इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्र में दुकानों पर उपवास में खाने की सामान की भी जांच की जा रही है। जो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं उसकी रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेश पाल, जगदंबा प्रसाद, ज्योत्सना त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
मिलावट पर यहां करें शिकायत
सहायक आयुक्त ने बताया कि जन सामान्य किसी तरह की मिलावट की शिकायत मिलने पर तत्काल सहायक आयुक्त राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9454468399 अथवा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के मोबाइल नंबर 9451540804 पर जानकारी दें। जिससे उस पर कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : लाकड़ी फाजलपुर व ढक्का में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
