पीलीभीत: घर में झगड़े और ऋषिकेश पहुंच गए बीडीओ साहब, पुलिस भटकी और दूसरे दिन मिली राहत...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। परिवार में हुए विवाद के बाद खंड विकास अधिकारी लापता हो गए। उनके लापता होने की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। पुलिस ने छानबीन कराई तो अंतिम लोकेशन बरेली सैटेलाइट की मिली। अब उनकी तलाश को टीम दौड़भाग में जुटी हुई है।

बता दें कि पूरनपुर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह अभी नेमप्लेट के नाम पर की गई अवैध वसूली के मामले में घिरे गए थे। उनका  जवाब भी तलब किया गया है। वहीं इस कार्रवाई के शुरू होने से पहलने ही अब उनके अचानक लापता होने से मामला चर्चा का विषय बन गया। बताते हैं कि गुरुवार को बीडीओ का परिवार में ही विवाद किसी बात को लेकर हो गया। इसके बाद फील्ड पर जाने की बात कहते हुए ड्राइवर के साथ निकले।

मोबाइल के सिम को भी तोड़ दिया। बरेली पहुंचने के बाद ड्राइवर को वापस पूरनपुर भेज दिया।काफी समय बीतने के बाद जब वह आवास पर वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने रात्रि में इसकी सूचना कोतवाली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी।जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने ड्राइवर को बुलाकर पूछताछ की। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि बीडीओ के अचानक लापता होने की सूचना मिली, लेकिन तहरीर नहीं दी गई है। एक टीम बरेली भेजी गई थी। खंड विकास अधिकारी की तलाश की जा रही है। देर रात गुरुवार को 2:30 बजे बरेली सैटेलाइट की लोकेशन मिली है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: नगर पालिका नवरात्रि के अंतिम दिन कराएगी डांडिया नाइट, जानिए क्या कर ली गई प्लानिग?

संबंधित समाचार