बरेली: साहब दो और कुर्सी एक, अधीनस्थ परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के बरेली जोन को दो दोनों जोन में बांटकर मुख्य अभियंता की तैनाती कर दी गई है, लेकिन एक कार्यालय में एक ही कुर्सी होने से अन्य अधिकारी चिंता में पड़ गए हैं। एक दूसरे मुख्य अभियंता को किस जगह पर बैठाया जाएगा। इसके लिए परिसर में ही नया कार्यालय बनाने पर ही विचार किया जा रहा है।

विद्युत वितरण मंडल बरेली और विद्युत नगरीय वितरण मंडल बरेली को पहले जोन में रखा है। वहीं दूसरे जोन में विद्युत वितरण मंडल शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत को दूसरे जोन में रखा गया है। प्रबंध निदेशक ने रणविजय कुमार सिंह को मुख्य अभियंता वितरण बरेली क्षेत्र प्रथम के पद पर तैनात किया गया। बरेली में मुख्य अभियंता का एक ही कार्यालय होने से दूसरे अधिकारी के बैठने को लेकर अभी तय नहीं हुआ है। एक दो दिन में दोनों मुख्य अभियंता कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: चेन लूटने में हुए नाकाम तो रॉड से हमला कर कंधे की हड्डी तोड़ी, रिपोर्ट दर्ज

 

 

 

संबंधित समाचार