सुलतानपुर: साढ़ापुर में फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव, हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में एक अधेड़ का शव फंदे से लटकता मिला है। पता चला है कि काफी दिनों से घरेलू विवाद से वह परेशान था। साढापुर गांव निवासी राम उजागिर गुप्ता (49) पुत्र राम नरेश गुप्ता की लाश घर से दूर बबूल के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकी मिली। परिजनों के मुताबिक रात को घर में पति-पत्नी में विवाद हुआ था। रात को राम उजागिर घर से बाहर चला गया। सुबह उनका शव घर से दूर बबूल के पेड़ में लटकता हुआ दिखायी दिया।

ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। एसआई संतोष शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढें: उत्तर प्रदेश हरदोई हरदोई: नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप माता महागौरी की हुई पूजा, मंत्रोच्चारण के बीच डालीं आहुतियां

संबंधित समाचार