अयोध्या : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जेबीए के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जेबी अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अकादमी का मान बढ़ाया है। जेबीएनएस सोसायटी की निदेशक मंजुला झुनझुनवाला, प्रधानाचार्य वीके जोशी, उप निदेशक दीपक शर्मा ने इनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
     
वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हुई राज्य फुटबाल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अयोध्या टीम में जेबी अकादमी के तीन खिलाड़ी आकर्ष, सृजन व चैतन्य शामिल रहे। अयोध्या टीम ने अपने पहले मैच में मुरादाबाद को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में सैफई  को 1- 0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से 3-0 से पराजित हो तीसरे स्थान पर संतोष किया। अयोध्या फुटबॉल टीम में जेबी अकादमी के खिलाड़ियों आकर्ष, सृजन व चैतन्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।  

प्रधानाचार्य वीके जोशी ने प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए  कहा कि  प्रतियोगिता में स्थान पाने से अधिक खिलाड़ी का जुनून के साथ प्रतिभाग उतना महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें -Mission shakti campaign : अष्टमी पर साकार हुई मिशन महिला सारथी योजना

संबंधित समाचार