अयोध्या: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर, अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कृषि विश्वविद्यालय गेट पर मंगलवार रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

cats

हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को पिठला स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ विकास यादव ने शुभम पाठक निवासी कुमारगंज व सुनील मौर्या निवासी बवां को मृत घोषित कर दिया। लोगों के अनुसार दोनों युवक हलियापुर स्थित प्रताप ढाबा से खाना खा कर कुमारगंज लौट रहे थे। 

कृषि विश्वविद्यालय गेट पर पहुंचे ही थे तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संजीव सिंह ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे से दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। कस्बे में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: रामलीला मैदान में जला रावण, सनातन धर्म के विरोध का अंत रही थीम

संबंधित समाचार