AUS vs NED World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी विश्व कप मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश में मार्कस स्टोइनिस की जगह कैमरून ग्रीन को मौका दिया है। नीदरलैंड की टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। नों टीमों का इस वर्ल्ड कप में पांचवां मैच रहेगा। ऑस्ट्रेलिया को 4 में से दो में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर नीदरलैंड को चार में से तीन में हार और महज एक में जीत मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नीदरलैंड्स : विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (व‍िकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा

ये भी पढे़ं : काफी चीजों के बारे में बात करना चाहता हूं लेकिन यह सही समय नहीं : Mahmudullah

संबंधित समाचार