बरेली: जाम का हल ढूंढने को चौपुला और लालफाटक पहुंचे अधिकारी
बरेली, अमृत विचार। शहर में रोजाना लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। सबसे अधिक समस्या चौपुला और लाल फाटक पर है। एडीजी जोन अविनाश चन्द्र और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को चौपुला चौराहा और लाल फाटक पर जाकर हालात देखे। दोनों अधिकारियों सेतू निगम के अफसरों से बात कर समस्याओं को दूर …
बरेली, अमृत विचार। शहर में रोजाना लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। सबसे अधिक समस्या चौपुला और लाल फाटक पर है। एडीजी जोन अविनाश चन्द्र और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को चौपुला चौराहा और लाल फाटक पर जाकर हालात देखे। दोनों अधिकारियों सेतू निगम के अफसरों से बात कर समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एडीजी और एसएसपी चौपुला चौराहे पहुंचे। इसके बाद अधिकारी रेलवे कालोनी होते हुए सिटी सब्जी मंडी तक गए। अधिक पुलिस फोर्स होने के कारण वहां पर जाम भी लग गया।
जाम को तुरंत खुलवाया गया। एडीजी ने देखा कि सर्विस लेन उखड़ी पड़ी है जिसकी वजह से जाम लग रहा है। इसके अलावा निर्माण कार्य का सामान भी सड़क पर फैला पड़ा था।
उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों से बातचीत की। चौपुला के बाद एडीजी अधिकारियों के साथ लाल फाटक पहुंचे। यहां भी पुल का निर्माण चल रहा है जिस कारण वहां जाम लग रहा है। एडीजी ने एसपी ट्रैफिक से बात की तो पता चला कि यहां यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 12 घंटे के लिए लगती है।
धूल व तेज धूप के कारण यहां पुलिसकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस पर एडीजी ने एसएसपी को निर्देश दिए कि जल्द ही यातायात पुलिसकर्मियों के की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को हल करें। साथ ही ड्यूटी का समय बदलने की भी बात कही।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी की 12 घंटे की जगह 4-4 घंटों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाए। एडीजी ने निर्देश दिए कि चौपुला चौराहे पर दिन में कम व रात में ज्यादा से ज्यादा काम किया जाए।
इसके अलावा सर्विस लेन का काम जल्द पूरा किया जाए और निर्माण सामग्री को सड़क से हटाया जाए। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, सीओ प्रथम भी मौजूद रहे।
