Farrukhabad News: लापता वृद्ध का कंकाल बरामद… पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, ये है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में लापता वृद्ध का कंकाल बरामद हुआ।

फर्रुखाबाद में लापता वृद्ध का कंकाल मंगलवार रात में शव बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र से पिछले एक पखवारा से लापता वृद्ध का कंकाल पुलिस ने मंगलवार की रात झड़ियों से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में भी ले लिया है।

मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के गांव बिलावलपुर ढंकेलापुर निवासी पतीराम (62) जमीन के क्रय विक्रय का काम करते थे। कटरी धरमपुर निवासी ग्रामीण से एक जमीन किसी को दिलवाई थी। सहयोगी ग्रामीण करीब 17 दिन पहले पतीराम को कमीशन दिलाने के बहाने घर से बुला ले गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। लापता के पुत्र अवनीश ने पिता को घर से ले जाने वाले से संपर्क किया, तो बहानेबाजी करने लगा।

अवनीश ने पुलिस से लिखित शिकायत की, लेकिन आरोपी को दो दिन थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया। परेशान अवनीश तीन दिन पहले एसपी विकास कुमार के यहां पेश हो गया। एसपी की फटकार लगते ही पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी पकड़ लिए।

घटना के संबंध में उनसे पूछताछ की गई। लगातार तीन दिन कड़ी पूछताछ के बाद मंगलवार शाम चार बजे थाना पुलिस ने आरोपी के साथ हथियापुर रेलवे क्रासिंग के नजदीक बंद कोल्डस्टोर के पीछे झाड़ियों से पतीराम का कंकाल बरामद कर लिया। कंकाल में सिर की हड्डी टूटी दिख रही है। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है। 

संबंधित समाचार