अमरोहा: प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका, पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। प्रेमिका अपनी प्रेमी संग  पिता की दहलीज लांघ कर फरार हो गई और तो और कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेमिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर युवती को बरामद करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। 

यह मामला रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।  जहां गांव के एक ही बिरादरी की प्रेमिका का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक हफ्ते पहले प्रेमिका अपने प्रेमी संग भाग गई और कोर्ट मैरिज कर ली। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर युवती को बरामद करने की मांग उठाई है। पुलिस कई संदिग्धो से पूछताछ कर रही है। 

रहरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया की प्रेमिका प्रेमी ने कोर्ट मैरिज कर ली है। प्रेमिका के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही प्रेमी युगल को बरामद कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- अमरोह: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती की मौत, आत्महत्या की आशंका

संबंधित समाचार