एनसीईआरटी की किताबों से इंडिया शब्द हटने पर गर्व : वीरेंद्र सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। एनसीईआरटी की पुस्तकों से इण्डिया शब्द हटाने की सिफारिश के बीच भारतीय जनता पार्टी से बलिया संसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गुरुवार को कहा है कि एक भारतीय होने के नाते मुझे गर्व है कि एनसीईआरटी की किताबों से इंडिया शब्द हटाया जा रहा है। 

जिला मुख्यालय स्थित गंगा बहुदेशीय सभागार में गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से इतर संवादाताओं से बातचीत में भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते मुझे गर्व है कि एनसीआरटी की पुस्तकों से इण्डिया शब्द हटाया जा रहा है। और आपको भी होना चाहिए। 

नोटों समेत सभी जगह इण्डिया शब्द होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसमें संकल्प शक्ति होती है वो पूरा कर ही देता है । भारत का भविष्य उज्जवल है और भारत - भारत में कायम ही रहेगा । वहीं मदरसों की जांच के सवाल पर कहा कि जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें -आजम खान से नहीं मिल सके अजय राय, जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर किया मना 

संबंधित समाचार